राजगढ़ मीरजापुर : विकासखंड राजगढ़ क्षेत्र के कई गांव के तालाबों के बेटे पर आक्रमण कर लेने और चक्रोतों को जोत लेने से तालाबों का अस्तित्व घटता जा रहा है साथ ही इन तालाबों में गांव के कचरे को फेंकने से उनका पानी प्रदूषित होता जा रहा है लेकिन संबंधित विभाग देखकर भी मुख दर्शक बना हुआ है।
क्षेत्र केधनसीरिया देवपुरा रामपुर 33 अटारी बिशनपुरा आदि ऐसे कई ग्राम पंचायत हैं जहां के तालाबों के भीतर पर लोगों ने अपना आवास बना लिया है और गौशाला बनाकर उसे पर पशुओं को बंद रहे हैं इतना ही नहीं तालाब के अंदर घर बनाकर उसमें लोग रह भी रहे हैं साथ ही घरों के निकलने वाले नादान के पानी और घरों का चढ़ा तालाब में फेंक रहे हैं जिससे तालाबों का रकबा सिकुड़ रहा है और पानी प्रदूषित होता जा रहा है।
धंनसिरिया ग्राम पंचायत के नौडिहवा में अतिक्रमण से तालाब का अस्तित्व खतरे में है । गांव-गांव में सरकार ने तालाब और पोखरे का निर्माण कराया जिससे गर्मी के दिनों में पानी का वाटर लेवल और पशुओं को पानी पीने की कोई दिक्कत ना हो। लेकिन कुछ व्यक्तियों के द्वारा तालाबों पर ही अतिक्रमण किया जा रहा है। नौडिहवा नई बस्ती पर तालाब के भीटे पर प्रधानमंत्री आवास शौचालय और पशुओं को बांधकर रास्ता बंद कर दिया गया है । सरकार तालाब और चारागाह को अति क्रमण मुक्त करना चाह रही है तो दूसरी तरफ गांव के कुछ लोग इस पर कब्जा कर इंसान और पशुओं को संकट में डाल रहे हैं। हैं। नौडिहवा गांव में भी तालाब से सटा चकरोड हुआ करता था जो अब अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है। चकरोड से सटे काश्तकारों ने ने चकरोड को जोत लिया है। जिससे अन्य काश्तकारों को अपने खेतों में जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है । एक साइड से चकरोड का अस्तित्व खत्म हो गया है। तालाब चकरोड और चारागाह धीरे-धीरे विलुप्त हो रहे हैं। तहसील प्रशासन द्वारा अगर इसे सही समय से नहीं हटाया गया तो तालाब और चक रोड पूरी तरह से समाप्त हो जाएंगे और लोग आने-जाने के लिए परेशान हो जाएंगे।नौडिहवा नई बस्ती पर तालाब के भिते पर सब्जी की खेती की जा रही है। इस के अलावा पशुओ को बांधकर रास्ता रोक दिया गया है।इस संबंध मड़िहान के तहसीलदार लालता प्रसाद यादव ने बताया कि लेखपालों से जांच कराई जाएगी यदि मामला सही पाया गया तो सम्बन्धित के खिलाफ कार्रवाई होगी किसी भी तालाब या चक रोड पर किसी को अवैध कब्जा नहीं होने दिया जाएगा।
खतरे में तालाबों का अस्तित्व अतिक्रमण से सिकुड़ रहा तालाब
