कमालगंज, राजेपुर में नालियों की स्थिति खराब पायी गयी
संचारी रोग नियंत्रण अभियान की डीएम ने की समीक्षा
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में अभियान के तहत अभी तक किये गए कार्यों की समीक्षा की गई। समीक्षा में ग्रामीण क्षेत्र में नालियों की सफाई कम पाई गई। कमालगंज, राजेपुर में नालियों की स्थिति खराब पाई गई। एडीओ पंचायत कमालगंज व मोहम्मदाबाद से स्पष्टीकरण तलब किया गया। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि जिले के जो भी अधिकारी व कर्मचारी जिस जगह पर तैनात हैं वहीं पर निवास करें। ऐसा न करने पर अप्रैल माह का वेतन रोक दिया जाएगा। एडीओ को सभी कर्मचारी तैनाती स्थल पर निवास कर रहे हैं इसका प्रमाणपत्र देने के निर्देश दिये गये। यूनिसेफ ने बताया कि एन्टी लार्वा ट्रीटमेंट जनपद में कम हुआ है। ईओ नगर पालिका को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी लोग शासन की मंशा के अनुरुप कार्य करें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी व संबंंधित अधिकारी मौजूद रहे।
एडीओ पंचायत कमालगंज/मोहम्मदाबाद से स्पष्टीकरण तलब
