नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी के निर्देशन में १५२ दिव्यांग बच्चों का एक्सपोजर विजिट का आयोजन किया गया। एक्सपोजर विजिट को मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। एक्सपोजर सबसे पहले बौद्ध स्थल संकिसा में कम्बोडिया मंदिर में जाकर बच्चों ने देखकर बड़े उत्साह से सेल्फी में अधिक रुचि ली और सिवारी मंदिर के स्थल पर जाकर दर्शन कर पूजा की। इन बच्चों को श्रीलंका मंदिर के बारे में बताया गया। समस्त दिवांग बच्चों को लाने एवं घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी समस्त स्पेशल एजूकेटर की थी। सभी बच्चों को सुगमता से घर तक पहुंचाया गया। विजिट में जिला समन्वयक समेकित शिक्षा जितेंद्र सिंह पूरे कार्यक्रम में उपस्थित रहकर दिशा निर्देशन देते रहे। विशेष शिक्षक रोहिताश कुमार, अजय कुमार, अवधेश कुमार, विनोद कुमार, सरिता मिश्रा, रुचि राठौर आदि विशेष शिक्षक मौजूद रहे।
