कम्पिल, समृद्धि न्यूज। संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से युवक घायल हो गया था। स्वजनों ने गांव निवासी एक युवक पर रंजिश में गोली मारने का आरोप लगाया था। पुलिस जांच में गोली मारने का मामला झूठा निकला। युवक ने स्वयं ही गोली मारी थी। पुलिस ने चार दिन बाद आरोपित को तमंचा सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव बिल्हा निवासी 35 वर्षीय रामप्रकाश जाटव पड़ोसी गांव स्थित एक दूध डेयरी पर बीते रविवार सुबह चार बजे वह घर से जाने के लिए निकला था। रास्ते में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक के गोली लग गई। स्वजन इलाज के लिए लोहिया ले गए। स्वजनों ने गांव निवासी एक युवक पर गोली मारने का आरोप लगाया था। प्राथमिक जांच में पुलिस को मामला संदिग्ध मिला। बुधवार को पुलिस ने आरोपित युवक रामप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया। युवक के पास से तमंचा बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मेडिकल कराकर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी कपिल चौधरी ने आरोपित युवक ने स्वयं गोली मारी थी। युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
गोली मारने की घटना जांच में निकली झूठी, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
