संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

उन्नाव, समृद्धि न्यूज। सदर कोतवाली क्षेत्र के अक्रमपुर स्थित एक कंपनी में युवक का शव बरामद हुआ है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र अकरमपुर स्थित ओम इंटरप्राइजेज फैक्ट्री में अजीत शाहू 35 वर्ष वायर मैंन का काम करते थे और फैक्ट्री के पास ही किराए के कमरे में रहते थे।
आज सुबह उसका कमरे में शव मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। जांच में अजीत की मौत का कारण करंट लगना बताया जा रहा है। कमरे में पड़े वायर और उपकरणों को देखकर यह आशंका जताई गई है। जबकि मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों का कहना है कि अजीत मेहनती और सरल स्वभाव का व्यक्ति था, उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी।
परिजनों ने कमरे से शव मिलने को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका व्यक्त की है। परिजनों ने पुलिस से मामले की जांच कर कारवाही की मांग की है। अजीत के दो छोटे बेटे हैं।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *