पीडि़त ने पुलिस को तहरीर देकर शादी के दिन लगायी सुरक्षा की गुहार
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। पुत्री की गोद भराई की रस्म अदा करते समय दबंगों ने दरवाजे पर आग गाली-गलौज कर धमकी दी। साथ ही कहा कि शादी में बाधा डालेंगे। पीडि़त परिवार ने पुलिस से शादी के दिन सुरक्षा मुहैया कराने की गुहार लगायी है। जानकारी के अनुसार नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव बलीपुर निवासी वीरेंद्र सिंह पुत्र गब्बर सिंह ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया की बीते दिन उनकी पुत्री की गोद भराई का कार्यक्रम घर पर हुआ था। इसी दौरान गांव के ही दबंग आरोपीगण दरवाजे पर आकर गाली-गलौज करने लगे। पीडि़त ने बताया कि शादी समारोह में बाधा उत्पन्न करेंगे। जिसको लेकर परिजन काफी भयभीत हैं। पीडि़त ने थाना पुलिस को गांव के ही विशम्भर दयाल, केशव, आदेश, नीतू के विरुद्ध तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल कर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।
