समृद्धि न्यूज। जयपुर के वाटिका रिंग रोड पर हुए भीषण सडक़ हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। बताया गया हरिद्वार से एक परिवार लौट रहा था उसी दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई। पुलिस ने सभी शवों को महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया और हादसे की जांच शुरू कर दी है। एसीपी सुरेन्द्र सिंह व शिवदासपुरा थानाधिकारी सुरेंद्र कुमार सैनी ने बताया कि मृतकों में 3 पुरुष, दो महिलाएं और 2 बच्चे शामिल हैं। मृतकों में रामराज वैष्णव, पत्नी मधु और बेटा रूद्र तथा रिश्तेदार कालूराम, उसकी पत्नी सीमा व बेटा रोहित व गजराज नाम के लोग शामिल हैं। मृतक फुलियावास केकड़ी और जयपुर के वाटिका के निवासी बताए जा रहें हैं। मृतकों को महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस पूरे हादसे की जांच में जुटी है।
