आर्मी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का विदाई समारोह सम्पन्न

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। आर्मी पब्लिक स्कूल फतेहगढ़ कैण्ट में कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने वाले छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह कक्षा 11 के छात्र-छात्राओं द्वारा बड़े धूमधाम से मनाया गया। सरस्वती पूजा के साथ अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। सरस्वती पूजा और हवन का अनुष्ठान डॉ0 सुनील कुमार त्रिपाठी ने पूर्ण वैदिक रीति से कराया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से मिस ए0पी0एस0 की विजेता कक्षा 12 की अनाया तथा उपविजेता इसी कक्षा की आकांक्षा को घोषित किया गया। इसी प्रकार मास्टर ए0पी0 एस के रूप में विजेता कक्षा 12 के विजेता यश पाटिल और उपविजेता धु्रव रहे। मिस कंजीनियल कक्षा 12 की श्रद्धा और मास्टर कंजीनियल शिवाङ्कर रहे। सर्वश्रेष्ठ वेशभूषा के लिये कक्षा 12 की प्रतिभा और कक्षा 12 के अभय को सम्मानित किया गया।

विद्यालय के अनुशासन तथा व्यवहार को देखते हुये मिस कैम्पस आइडल कक्षा 12 की एकता और मास्टर कैम्पस आइडल कक्षा 12 के अंश को घोषित किया गया। प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में सेवा मैडल से सम्मानित मेजर हितेश, शिक्षाविद् माण्डवी पन्त और शिक्षाविद् प्राञ्जलि ज्वैल रहीं। प्रधानाचार्या मेजर नीताशा हेब्बर ने सभी निर्णायकों का आभार व्यक्त करते हुए सभी छात्र-छात्राओं की आगामी परीक्षा के अच्छे परीक्षा परिणाम के उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभ कामनायें दी। संचालन वि_ल दुबे, देव्यानी, रौनक और सुमित ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *