Headlines

पुलिस महानिरीक्षक परिक्षेत्र कार्यालय में आयोजित किया गया विदाई समारोह

अमिताभ श्रीवास्तव 
समृद्धि न्यूज़ अयोध्या। पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय अयोध्या परिक्षेत्र में नियुक्त उपनिरीक्षक राम आसरे सरोज के सेवानिवृत्ति के अवसर पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा परिक्षेत्रीय कार्यालय के प्रांगण में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक, अयोध्या परिक्षेत्र प्रवीण कुमार द्वारा उपनिरीक्षक श्री सरोज को प्रशस्ति पत्र,स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए कर्तव्य निष्ठा की सराहना की गयी।इस मौके पर परिक्षेत्रीय कार्यालय में नियुक्त सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उपनिरीक्षक श्री सरोज को माल्यार्पण करते हुए उपहार भेंट कर बधाई दी।इस अवसर पर निरीक्षक अक्षय कुमार,निरीक्षक अरविन्द सिंह, उपनिरीक्षक लिपिक सुरेश कुमार मौर्य,उपनिरीक्षक रणजीत यादव,उपनिरीक्षक श्रीप्रकाश पाण्डेय,उपनिरीक्षक विजय पाण्डेय,उपनिरीक्षक राकेश मिश्रा,सहायक उपनिरीक्षक शुभम चन्द्रवंशी,विनय सिंह,जय प्रकाश सिंह व शशि शेखर सिंह सहित परिक्षेत्रीय कार्यालय में नियुक्त समस्त पुलिस अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *