हलिया (मिर्ज़ापुर): ड्रमंडगंज थाना परिसर में शनिवार को समारोह आयोजित कर यहां से विंध्याचल स्थानांतरित हुए थानाध्यक्ष ब्रह्मदीन पांडेय को विदाई दी गई। आयोजित विदाई समारोह थानाध्यक्ष के कुशल नेतृत्व की चर्चा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस दौरान उन्हें अंगवस्त्र देकर माल्यार्पण करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि ब्रह्मदीन पांडेय ने एक कुशल प्रशासक के रूप में काम किया। उनके कार्य व्यवहार से लोग काफी खुश थे। तथा इनमें जन सहयोग की भावना थी। वे हर समस्या का अपने स्तर से समाधान कर लिया करते थे। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विकास के उत्तम शिखर पर पहुंचने की ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान ग्राम प्रधान कौशलेंद गुप्ता, अरुण मिश्रा, धीरज मिश्रा, सोनू सिंह, जेपी तिवारी, धीरज केशरी, पिंटू केसरी, प्रतिमा सिंह परिहार, पप्पू सिंह, एसआई शिवाकांत पांडेय, सुभाष यादव, राम विशाल, मनसुख लाल यादव, हेड कांस्टेबल अरविंद सिंह, संतोष यादव, घनश्याम यादव, प्रमोद यादव आदि मौजूद रहे।
