बालू लेकर जा रहे डंपर ने किसान को कुचला, मौत

ग्रामीणों ने पुल पर लगाया जाम, कई डंपर फंसे
अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। अवैध बालू खनन में शामिल तेज गति से जा रहे डंपर ने किसान को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। इस दौरान चालक बालू से भरे डंपर को लेकर मौके से फरार हो गया। उत्तेजित ग्रामीणों ने बली पट्टी पुल पर इस घटना के विरोध में जाम लगा दिया। जिससे एक दर्जन से अधिक बालू से भरे डंपर फंस गये। जानकारी के अनुसार थाना अमृतपुर के ग्राम आसमपुर मंझा निवासी 35 वर्षीय विजय उर्फ कल्लू पुत्र सुरेन्द्र घर से दुकान पर पान मसाला लेने गया था, जब वह वापस घर की ओर आ रहा था, तभी बालू से भरे तेज गति से आ रहे डंपर चालक ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं उत्तेजित ग्रामीणों ने बली पट्टी पुल पर यातायात रोंक दिया। बताया जा रहा है कि बड़े पैमाने पर बालू खनन में शामिल ओवरलोड डंपर अन्य वाहनों के साथ फंस गये है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि बालू खनन करने वाले दलवीर सिंह बाजबा व दलजिंदर सिंह बाजबा से कई बार हम लोगों ने निवेदन किया कि गांव के सामने से डंपर धीरे से निकालो, तो उन्होंने धमकी दी कि हमारी मर्जी, जहां कहीं शिकायत करनी है कर लो। मौके पर जिला पंचायत सदस्य अजय चौहान उर्फ लल्ला भी मौके पर पहुंच गये और उन्होंने दुखी परिवार को ढांढस बंधाया और कार्यवाही कराने का पूरा भरोसा दिया। मौके पर कस्बा अमृतपुर चौकी इंचार्ज राहुल भी पहुंच गये। मृतक के चार पुत्र व एक पुत्री व पत्नी मीरा का रो-रोकर बुरा हाल है। समाचार लिखे जाने तक प्रशासनिक कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *