कमालगंज, समृद्धि न्यूज। अधेड़ की पोल में आ रहे करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गयी। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। वहीं परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम घटमापुर निवासी 42 वर्षीय नरेंद्र पुत्र ऊधम सिंह घर पर सो रहे थे। रात्रि में वह पेशाब करनें के लिए उठे। घर के बाहर लगे लोहे के खम्भे में करंट आ रहा था। जिसकी चपेट में नरेंद्र सिंह आ गये। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। चीख सुनकर पड़़ोसी महिला पूजा देवी पत्नी श्याम सिंह नरेंद्र सिंह को बचाने के लिए गयी और बिजली की चपेट में आने से वह भी घायल हो गयी। उसे तुरंत लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया। घटना के बाद से मृतक नरेंद्र की पत्नी रामादेवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक के दो पुत्र अनुरोध और मुकुंद व एक पुत्री क्रांति है। सूचना पर उपनिरीक्षक कुंअरवीर मौके पर पहुंचे।
करंट लगने से किसान की मौत
