संकल्प सप्ताह के तहत किसान मेले का किया गया आयोजन

कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को अच्छी खेती करने के बताये गुर
सांसद ने मेले का किया शुभारंभ

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। विकास खंड कार्यालय पर संकल्प सप्ताह के तहत किसान मेले का आयोजन किया गया। इस मौके पर बीडीओ के अलावा कई अधिकारी मौजूद रहे। मौजूद किसानों को कृषि वैज्ञानिकों ने अच्छी खेती करने के गुर बताये।
नवाबगंज विकास खंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को विकास खंड अधिकारी के नेतृत्व में संकल्प सप्ताह के तहत किसान मेले का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के कई अधिकारी मौजूद रहे। कृषि अधिकारियों ने किसानों को अच्छी खेती कर अच्छी उपज तथा जैविक खेती करने से होने वाले फायदे भी गिनाये। विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद मुकेश राजपूत मौजूद रहे। हालांकि सांसद अपने निर्धारित समय से पांच घंटा लेट पहुंचे। जिससे कई किसान मेले से मायूस होकर चले गये। अधिकांश किसानों को ठेकेदारों द्वारा बनवाए गए लंच पैकेट मुंह देख-देखकर देेने से किसान भडक़ गये और लंच पैकेट को लेकर छीना झपटी मच गयी। एलडीएम ने बैंकिंग सुविधाओं के बारे में किसानों को अवगत कराया तथा बैंकों से मिलने वाले किसान ऋण केसीसी के बारे में भी जानकारी दी तथा विकास खंड अधिकारी से विचार विमर्श करने के बाद उन्होंने बताया कि वह किसानों को कृषि ऋण उपलब्ध कराएंगे। फसल के हिसाब से ऋण दिया जाएगा तथा एक वर्ष के अंदर भुगतान जमा करने वाले किसानों को किस्त बढ़ा दी जायेगी। इस मौके पर विकास खंड अधिकारी गगनदीप सिंह, डीसी मनरेगा रणजीत सिंह तथा बैंकिंग सेवा के अधिकारी एलडीएम सहित कई अधिकारी तथा क्षेत्र के किसान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *