फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारतीय किसान यूनियन (टिकैट) गुट ने बिजली विभाग की समस्याओं को लेकर धरना दिया और जेई को बर्खाश्त करने की मांग की। जिलाध्यक्ष अजय कटियार के नेतृत्व में किसानों ने भोलेपुर स्थित विद्युत केंद्र पर धरना दिया और जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन अधीक्षण अभियंता को सौंपा। दिये गये ज्ञापन में दर्शाया कि जनपद में 10 घंटे नलकूप पर विधुत सप्लाई शासन द्वारा जो प्रदत्त की गई है वह नहीं मिल पा रही है, अभिलंब व्यवस्था में सुधार किया जाए। विजिलेंस टीम के प्रभारी राघव राम पांडे छापेमारी के नाम पर किसानों का उत्पीडऩ कर रहे हैं कनेक्शन काट के लाइन उतार लाते हैं और कार्यालय में बैठकर दलालों के माध्यम से आर्थिक लाभ लेकर मामले का निस्तारण करते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को लंबे समय से बिल उपलब्ध नहीं कराए गए हैं, जिस कारण उन्हें विद्युत बिल जमा करने में असुविधा हो रही है और जब वह संबंधित कार्यालय में जाते हैं तो उन्हें टरकाया जाता है कार्यालय पर दलालों का कब्जा है, अभिलंब बिल भेजे जाएं यदि बिल नहीं भेजे जाते हैं और विद्युत सप्लाई काटी जाती है तो किसान इसका विरोध करेगा। शासन से जारी आदेश के क्रम में संविदा कर्मी को उसके गृह क्षेत्र से हटाकर किसी अन्य फीडर पर भेजा जाना प्रस्तावित था। संविदा कर्मियों के ट्रांसफर की पूरी सूची दी जाये। शहरी अधिशासी अभियंता बृजभान सिंह का बर्ताव किसानों और आम जनमानस के प्रति अच्छा नहीं है, बातचीत का लहजा बेहद निंदनीय है अभिलंब अपने आचरण को बदलें शासन की मंशा के अनुरूप काम करने की मांग की है। विभाग द्वारा जारी उस आदेश का भी दस्तावेज दें जिसमें यदि शहरी उपभोक्ता 5 किलो वाट का कनेक्शन लिए हुए हैं और 10 किलोवाट लोड बढ़ाना चाहता है और आप उसका लोड ना बढक़र अलग से एक इस्टीमेट बनाते हैं तो यह कहां तक सही है यदि ऐसा नियम है तो नियमावली की कॉपी उपलब्ध कराई जाए, आदि मांगें शामिल है।
भाकियू के धरने में नहीं बनी बात, जेई की बर्खाश्ती पर अड़े किसान नेता
