Headlines

किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत की मनाई गयी 14वीं पुण्यतिथि

उनके पद चिन्हों पर चलने का किया गया आवाह्न
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला कार्यालय पर किसानों के मसीहा बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की 14वीं पुण्यतिथि हवन एवं वृक्षारोपण कर प्रसाद वितरण कर मनाई गई। प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद शाक्य ने कहा कि बाबा महेंद्र सिंह टिकैत बचपन से ही जुझारू और संघर्षील थे, वह किसानों के लिए सरकारों से तक लड़ जाते थे। कानपुर बुंदेलखंड जोन के उपाध्यक्ष प्रभाकांत मिश्रा ने कहा कि महेंद्र सिंह टिकैत वह शख्सियत थे जिनके आगे प्रदेश और केंद्र की सरकारें झुकती थी। जिलाध्यक्ष अजय कटियार ने कहा कि बाबा महेंद्र सिंह टिकैत एक महान विभूति थे, वह बाल्यावस्था में 8 वर्ष की उम्र में ही बालियान खाप के अध्यक्ष बने थे, तब से लेकर जीवन भर उन्होंने संघर्ष ही संघर्ष किया। जल, जंगल,जमीन और पर्यावरण को बचाने की अपील की गई। उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का प्रयास करूंगा। उन्होंने बताया कि ग्राम बहोरा की चकबंदी में जो अनियमिताएं हैं उनकी जांच कराई जाए एवं ग्राम पृथ्वी सिनोडा और बराकेशव की चकबंदी को निरस्त किया जाये तथा तत्काल प्रभाव से किसानों को 6 (क) उपलब्ध कराया जाए नहीं तो अगली तारीख तय करके डीएम प्रांगण में अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन जाएगा। इस अवसर पर छविनाथ शाक्य, कृष्ण गोपाल मिश्रा, बृजेश गंगवार, गोपी शाक्य, अभय यादव, सुशील दीक्षित, मुकेश शर्मा, अनीस सिंह, संजय यादव, प्रदीप यादव, सतीश कठेरिया, बबलू खटीक, पवन जोशी, राजेश सिंह, सुग्रीव सिंह पाल, गिरीश यादव, दीपांकर शाक्य, प्रदीप कुशवाह, राजेश गंगवार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *