खेत से लौट रहे किसान की ट्रेन से कटकर मौत

उन्नाव, समृद्धि न्यूज। अजगैन थाना क्षेत्र में लखनऊ-कानपुर रेलमार्ग पर कुसुंभी रेलवे स्टेशन के पास बंद पड़ी क्रॉसिंग को पार करते समय खेत से लौट रहे किसान छेदी 48 वर्ष पुत्र बाबूलाल की ट्रेन से कटकर मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

जानकारी के अनुसार छेदी खाद डालकर खेत से वापस लौट रहे थे। जिसके बाद वापस घर जाते समय रेलवे लाइन पार करने लगे, तभी दोनों तरफ से ट्रेनों के आने के कारण एक ट्रेन की चपेट में आकर छेदी की मौके पर ही मौत हो गई।
छेदी अपने पीछे पत्नी आशा, बेटी पूजा , और दो पुत्र अंकित व अखिलेश को बेसहारा छोड़ गये। घटना के बाद गांव में मातम छा गया। पत्नी आशा का रो-रोकर बुरा हाल है, बच्चों की आंखें पिता के अंतिम दर्शन को तरसती रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *