गन्ना उतरवाई के नाम से किसानों का हो रहा आर्थिक शोषण,खुले आम बसूली किए जाने का किसानों ने किया विरोध

हरदोई, समृद्धि न्यूज़। लोनी चीनी मिल के उन तमाम गन्ना क्रय केंद्रों पर चीनी मिल के सीडीओ पर गन्ना उतरवाई के नाम पर किसानों से अवैध रूप से वसूली के आरोप तमाम किसानों ने लगाए हैं।गन्ना सेंटर उधरनपुर बी,सरदारनगर,शाहाबाद देहात पर चीनी मिल के गन्ना सीडीओ अनुज तोमर खुले आम दलालों के माध्यम से किसानों से पैसे बसूलवाते है।

किसान नेता सत्यवीर सिंह ने किसानों से कहा कि गन्ना उतरवाई का कोई पैसा नहीं पडता है तो सीडीओ तौल ही रुकवा दी।तथा किसानों को उन दलालों के माध्यम से धमकाने लगे साथ मे किसान नेता से भी जिरह करते हुए बोले कि इस हिसाब से आप किसानों का गन्ना नहीं तौलने देंगे किसान से रुपये लेकर ही रहेंगे और हायड्रा मशीन संचालक नवजोत सिंह को उन दलालों का सहारा देते हुए 1000 रुपये विजय नामक दलाल से दिलाए तब तौल चालू करायी और बाद में उक्त दलाल ने किसानों से प्रति ट्राली के हिसाब से पैसा बसूल किए। उक्त प्रकरण को देखते हुए भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष सत्यवीर सिंह ने प्रशासन को अवगत करा दिया है 2 दिन में इस प्रकरण पर सीडीओ पर कार्यवाही करके हायड्रा मशीन को बन्द किया जाये नहीं तो आगे की रणनीति के तौर पर धरना किया जाएगा किसान नेता ने साफ़ साफ़ कहा कि किसानों के हक की लडाई लडी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *