बेमौसम बरसात व ओलावृष्टि से किसानों की फसलें हुई नष्ट

किसान हुआ कर्जिला, पहुंचा भुखमरी की कगार पर
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। बेमौसम हुई बरसात व ओलावृष्टि से किसानों का खेल बिगड़ गया। मायूस अन्नदाता निराश है। सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए। नवाबगंज क्षेत्र के दर्जनों गांव में बेमौसम बरसात व ओलावृष्टि से किसानों की फसल नष्ट हो गई है। जिससे अन्नदाता कर्जीला हो गया है। जो लोग शाहूकारों तथा दुकानदारों से उधार पैसा लेकर लागत लगाते हैं, हजारों रुपए की जुताई, बुअबाई कर फसल तैयार करना, खाद बीज डालकर दिन रात एक कर अन्नदाता फसल को तैयार करते हैं। वहीं बेमौसम हुई बारिश ने सारा खेल बिगाड़ दिया है। जिससे मायूस अन्नदाता भुखमरी की कगार पर पहुंच गया है। बीते दो दिन से हो रही लगातार बरसात व ओलावृष्टि से अन्नदाता के माथे पर चिंता की लकीरें छा गई हैं। एक और कर्ज वाले कर्ज मांग रहे हैं, जबकि अन्नदाता अपनी फसलों के सहारे कर्ज देने की बात कर रहे हैं। वहीं रुक-रुककर हो रही बारिश व ओलावृष्टि से किसानों की सारी फैसले चौपट हो गई है। जिसमें सबसे अधिक नुकसान गेहूं की फसल, सरसों की फसल, तंबाकू की फसल, आलू की फसल को नुकसान हुआ है। गांव दुनाया निवासी ग्राम प्रधान राजवीर सिंह ने बताया कि उनके क्षेत्र में ओलावृष्टि से खेतों में खड़ी फसलों का काफी नुकसान हुआ है। जिसमें आलू तथा गेहूं की फसल बिल्कुल चौपट हो गई है। वहीं सरसों और तंबाकू की फसल भी चौपट हो गई है। ऐसे में अब अन्नदाता क्या करें, सरकार को हुए नुकसान से किसानों को मुआवजा देना चाहिए। क्षेत्र के गांव जाफर नगर, डबुआ, जोधा नगला, बरतल, जोगपुर, नगला हीरा सिंह, जानकीपुर, हुसैनपुर बेग, चांदपुर, रायपुर आदि गांव में खेतों में खड़ी फसलों को भारी नुकसान हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *