फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। गुरुवार को विकास भवन के सभागार में जिलाधिकारी डॉ0 बी0के0 सिंह की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार मिश्र, जिला विकास अधिकारी श्याम कुमार तिवारी, उप कृषि निदेशक थान सिंह गौतम, जिला कृषि अधिकारी बी0के0 सिंह, आलू एवं शाकभाजी अधिकारी राघवेंद्र सिंह, उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी सतीश कुमार, सहायक आयुक्त सहकारी समितियां बी0के0 अग्रवाल, विपिन कुमार जिला प्रबंधक(पी0सी0एफ0), प्रदीप कुमार यादव वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक इफको, विनोद कुमार अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद फर्रुखाबाद, ओमप्रकाश उप प्रभागीय वनाधिकारी, मो0 मसीउल्लाह अधिशाषी अभियंता विद्युत, बी0डी0 वर्मा अग्रणी जिला प्रबन्धक (बैंक ऑफ इंडिया), सूरज सहाय सक्सेना मंडी सचिव सातनपुर, पुरुषोत्तम दास खाद्य एवं रसद विभाग, शिव नरेश ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक, शशांक कुमार अधिाशाषी अभियंता नलकूप खण्ड, सहायक अभियंता जल निगम (ग्रामीण), राजेश कुमार चौरसिया जिला पंचायत राज अधिकारी, डॉ0 मनोज कुमार शर्मा उप पशु चिकित्साधिकारी, उपेंद्रनाथ खरवार भूमि संरक्षण अधिकारी, मुरलीधर पी0डब्लू0डी0, सत्येन्द्र सिंह जिला कृषि रक्षा अधिकारी, मितेश यादव जिला विकास प्रबंधक (नावार्ड), दुर्ण कुमार अधिशाषी अभियंता सिंचाई, डॉ0 अभिमन्यु कृषि विज्ञान केंद्र (जाजपुर बंजारा) के वैज्ञानिक एवं अन्य विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।
सीडीओ ने गत माह के किसान दिवस में प्राप्त शिकायतों की कार्यवाही से संबंधित समीक्षा की गयी। जिसमें उप कृषि निदेशक द्वारा बताया गया कि कुल १४ शिकायतों/समस्याओं पर चर्चा हुई थी। जिसमें से कुल १२ शिकायतों की निस्तारण आख्या संबंधित विभागों से आख्यायें प्राप्त हुयी थीं। जिसमें से उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र कार्यालय एवं अधिशाषी अधिकारी जिला पंचायत कार्यालय से अनुपालन आख्यायें अप्राप्त थीं। किसान दिवस में आये कृषकों को २०.०७.२०२४ को होने वाले वृहद वृक्षारोपण में भाग लेने हेतु प्रेरित किया गया। फसलों में रासायनिक खादों, कीटनाशकों एवं खरपतवार नाशियों का कम से कम प्रयोग करें। जिससे वातावरण व स्वास्थ्य अच्छा रहे। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जनपद के सभी विकास खण्डों पर राजकीय कृषि बीज भंडारों पर खरीफ सत्र के बीजों का अनुदान काटकर पास मशीन से मौके पर ही अनुदान काटकर दिया जा रहा है। डॉ0 अभिमन्यु कृषि वैज्ञानिक ने खरीफ मौसम में बोयी जाने वाली फसलों के बीजोपचार एवं भूमि शोधन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी।
किसान दिवस-कृषि वैज्ञानिक ने किसानों को दिये खेती करने के टिप्स
