किसान दिवस: अधिकारियों के समक्ष किसानों ने रखीं समस्यायें, डीएम बोले शीघ्र होगा निराकरण

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन हुआ। मुख्य विकास अधिकारी, उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, आलू एवं शाकभाजी विकास अधिकारी, पशु चिकित्साधिकारी, वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र व जिला प्रबंधक पीसीएफ, उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी, अधिशाषी अभियंता सिंचाई, जिला परियोजना समन्वयक, यू.पी.ड्राफ्स, भूमि संरक्षण अधिकारी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी, अधिशाषी अभियंता जल निगम, अधिशाषी अभियंता विद्युत ग्रामीण, उप संभागीय वन अधिकारी, जल निगम ग्रामीण, नलकूप खण्ड, लघु सिंचाई, गन्ना अधिकारी, अग्रणी जिला प्रबंधक, व निबंधक सहकारी समितियां, जिला पंचायतीराज अधिकारी सहित अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। भारतीय किसान यूनियन के राम बहादुर राजपूत ने कहा कि पदाधिकारियों द्वारा जनपद में वारिश एवं बाढ़ के कारण पशुओं में हो रही बीमारी से बचाव हेतु टीकाकरण की मांग की। इस संबंध में पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया। साथ ही भानू गुट किसान यूनियन ने मांग रखी खेतों में हाईटेंशन विद्युत केबिल कटी है। जिसे बदलवाये जाने की मांग की। जिलाधिकारी ने अधिशाषी अभियंता विद्युत ग्रामीण कायमगंज को तत्काल केबिल सही कराने के निर्देश दिये। इसके अलावा अन्य मांगें उठायी गयीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *