चल रही चकबंदी प्रक्रिया के विरुद्ध किसानों ने अपना मोर्चा खोला

छिबरामऊ: तहसील अंतर्गत ग्राम सरदामई में आज सभी ग्रामवासियों ने वहां चल रही चकबंदी प्रक्रिया के विरुद्ध मोर्चा खोला इसी दौरान ग्रामीणों ने भारतीय किसान यूनियन किसान के जिलाध्यक्ष राजा शुक्ला से मदद मांगी ।
जिलाध्यक्ष ने ग्राम सरदामई में विशाल किसान पंचायत का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामसभा में में चल रही चकबंदी प्रक्रिया के विरुद्ध किसानों ने अपना मोर्चा खोल किसानों ने बताया कि वहां भ्रष्टाचार चरम सीमा पर चल रहा है बिना पैसे के किसी का कोई काम नहीं किया जा रहा है पूरी तरह से भ्रष्ट अधिकारी कर्मचारी इसमें संलिप्त हैं। धनवान व्यक्तियों को लाभ पहुंचाया जा रहा गरीबों का हक छीना जा रहा है । जिलाध्यक्ष राजा शुक्ला ने कहा है कि प्रशासन अपनी कार्यशैली सुधारे अन्यथा किसानों ने अगर सुधारने का जिम्मा ले लिया तो आफत में पड़ जाओगे ।चकबंदी प्रक्रिया में हो रहे भ्रष्टाचार को अगर नहीं बंद किया गया तो जल्द ग्रामसभा के किसानों को साथ लेकर कलेक्ट्रेट का घेराव कर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा । फिर इसके बाद इनको शायद पूरी चकबंदी प्रक्रिया ही क्यों न रद्द करनी पड़े और इसके जिम्मेदार संबंधित अधिकारी और कर्मचारी होंगे । लेकिन भ्रष्ट अधिकारी और कर्मचारी ये न सोचे कि वो बच जाएंगे हम उनकी भी संपत्ति की जांच करवा के जो उन्होंने भ्रष्टाचार के माध्यम से धन अर्जित किया है उसके भी खुलासे करवाएंगे और सरकार से मांग करेंगे कि इनके घरों पर भी बुलडोजर चलाएं ।अभी भी समय है सुधार जाएं । अन्यथा की स्थिति में इसका जिम्मेदार छिबरामऊ तहसील प्रशासन होगा ।इस दौरान संगठन के दर्जनों पदाधिकारियों के साथ सैकड़ों स्थानीय किसान उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *