परम्परागत तरीके से खेती कर आय दुगुनी करें किसान: राजयसभा सांसद अरुण सिंह

हलिया (मिर्ज़ापुर): हलिया क्षेत्र के हथेड़ा गांव स्थित शिव मैरिज लान में रविवार को धानुका एग्रीटेक लिमिटेड व गिरिजापुर सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित एक दिवसीय कृषि कार्यशाला के मुख्य अतिथि अरुण सिंह राजयसभा सांसद राष्ट्रीय महासचिव व धानुका एग्रीटेक लिमिटेड के चेयरमैन आरजी अग्रवाल ने द्वीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया है कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अरुण सिंह ने कहा की किसान भाई परम्परागत तरीके से खेती कर आमदनी दुगनी कर सकते है नकली बीज व कितनाशक का प्रयोग कर सामग्री लेते समय बिल आवश्यक ले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों की आय दुगनी करने के लिए प्रयासरत है है इसलिए अमेरिका द्वारा लगाए ट्रेरिफ़ के आगे प्रधानमंत्री झुक नहीं रहे है अमेरिका भारत देश में अपना गेहूं 12 रूपये में भेजना चाहता है और देश में दूध 25 लीटर रूपये देना चाहता है लेकिन प्रधानमंत्री किसान भाई के हित में कार्य कर रहे है धानुका एग्रीटेक लिमिटेड के चेयरमैन आरजी अग्रवाल ने कहा की किसान विज्ञान को अपनाकर परम्परागत तरीके से खेती कर आय दुगनी कर सकते है वैज्ञानिक लोग बिना रिसर्च के बिना परम्परागत खेती सम्भव नहीं है कृषि वैज्ञानिक बीएचयू श्री राम सिंह ने गौ आधारित खेती के संबंध में जानकारी देते हुए कहा की गौ आधारित खेती करके किसान कम लागत से आय दुगनी कर सकते है गौ आधारित खेती के लिए किसान मिट्टी के स्वास्थ्य परीक्षण कराके कम लागत से खेती कर सकते है मृदा स्वास्थ्य कार्ड के आधार पर उर्वरक का उपयोग करके संतुलित उर्वरक का उपयोग कर सकते है इस दौरान एमएलसी श्याम नारायण सिंह उर्फ़ विनीत सिंह, विधायक रमाशंकर पटेल, सभापति जिला सहकारी बैंक जगदीश सिंह पटेल, राजेश सिंह राष्ट्रीयवादी, ग्राम प्रधान कोटार विनोद सिंह, सुधीर सिंह, आदि मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन जीतेन्द्र बहादुर सिंह उर्फ़ राकेश सिंह ने किया कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में किसान मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *