किसानों की समस्याओं को लेकर मिल गेट से लेकर तहसील तक गरजे किसान

शाहाबाद हरदोई , समृद्धि न्यूज। बुधवार को किसान संगठनों ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर अलग अलग ज्ञापन दिए।भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष श्रीधर त्रिपाठी के तत्वाधान में सात सूत्रीय एक ज्ञापन प्रधानमंत्री को संबोधित तहसीलदार शाहाबाद संध्या यादव को सौंपा गया।ज्ञापन में संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा किसान मजदूर की समस्याओं को हल करने,किसानों की फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य ठीक दुगने करने हेतु लोकसभा में पक्का कानून बनाने,बिजली को प्राइवेट सेक्टर में न दिए जाने की मांग की गई है। स्मार्ट मीटर के भुगतानों को स्मार्ट मीटर द्वारा बिजली बिल अधिक निकाले जाने तथा सही मीटर लगाने, किसानों पर लगाई गई जीएसटी समाप्त करने, ग्रामीण क्षेत्रों में 20-25 सालों से टूटी सड़कों का अभियान चलाकर डामर कराने, कॉन्टैक्ट फॉर फार्मिंग कानून के खिलाफ 13 महीने के बाद दिल्ली करने में किसान नेताओं के लगाए मुकदमा वापस लेने,दिल्ली धरने में मारे गए 710 किसान के परिजनों को 10 लख रुपए मुआवजा दिलाने, गन्ना किसानों का चीनी मिलों पर बकाया मूल्य दिलवाने,किसानों को समय से यूरिया उपलब्ध कराने,अन्ना पशुओं को बंद कराए जाने आदि मांग की गई। प्रदेश प्रभारी श्रीधर त्रिपाठी मीडिया प्रभारी अभय कंचन शर्मा रामाधार रामचंद पांडे आदि नेताओं ने ज्ञापन दिया।वहीं दूसरी ओर गन्ना घटतौली और उतरवाई के नाम पर अवैध वसूली को लेकर भारतीय किसान यूनियन क्रांति के जिला अध्यक्ष सत्यवीर सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मिल गेट पर धरना देते हुए 7 सूत्रीय ज्ञापन दिया।जिसमें किसानों का गन्ना मूल्य 5 सौ रुपए,निशुल्क में मैली देने,गन्ना सेंटरों पर हो रही हाइड्रा मशीन से उतरवाई के नाम पर सौ रुपए की वसूली बंद किए जाने की मांग की गई है। किसानों को ट्राईकोडरमा और जिंक निशुल्क वितरण करने, लोनी गेट पर पहले जैसी ही तौल जारी करने,गन्ना सीडीओ अनुज तोमर ने अपने सर्किल में प्राइवेट दलालों को उतरवाई के नाम पर पैसा वसूलने के लिए लगाया है। गन्ना सीडीओ के खिलाफ कार्यवाही कर अवैध वसूली बंद करने की पुरजोर मांग की गई।इस मौके पर जिला अध्यक्ष सत्यवीर सिंह,अनुराग यादव,अतुल कुमार,अमीन खान, तौकीर अली,यासीन अवनीश रोबिन सहित कई किसान और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *