बीते दिन झमाझम वारिश में बरबाद हुई मूंगफली व मक्का की फसल
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। शनिवार को जनपद में हुई झमाझम वारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों की खेतों में कटी पड़ीं मक्का व मूंगफली की फसल को नुकसान पहुंचा है। किसानों का कहना है कि अब फसल को सुखाने के लिए कम से कम चार-पांच दिन धूप निकले, तब फसल सूख पायेगी।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम डबऊआ निवासी किसान राजेश कुमार, जाफर नगर निवासी इदरीश, नगला वारग निवासी रनवीर सिंह, परतापुर निवासी गुड्डू सक्सेना का कहना है कि मूंगफली के खेत में पानी भर जाने से मूंगफली और मक्का की फसलें जलमग्न हो गयी हैं। अब उन्हें सुखाने के लिए कम से कम चार से पांच दिन धूप निकले। तब फसल सूख पायेगी अन्यथा खेत में ही दाना सड़ जायेगा। बताते चलें कि किसानों ने केसीसी व साहूकारों से कर्ज लेकर फसलों की बुबाई की थी। अब यदि मौसम नहीं खुलता है, तो फसल पूरी तरह से सडक़र बर्बाद हो जायेगी। ऐसी स्थिति में उन्हें जेवर आदि बेचकर कर्ज भरना पड़ेगा, जबकि सरकार ३३ फीसदी से कम नुकसान पर मुआवजा नहीं देती है। जिसको लेकर किसान काफी परेशान हैं।
किसान बोले, 33 फीसदी से कम नुकसान पर नहीं मिलता मुआवजा
