जनहित समस्याओं को लेकर किसान यूनियन ने सौंपा ज्ञापन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारतीय किसान यूनियन ने जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन सौंपकर जनहित में समस्याओं का निराकरण कराने की मांग की है थाना कमालगंज के एसआई जगदीश भाटी, हमराह विजय कुमार द्वारा वादी नारायन को फर्जी हस्ताक्षर कर विवेचना करके उसे सम्मलित न करके गायब कर दी है कार्यवाही की मांग की है। मोहम्मदाबाद पुलिस ने अभियुक्तों से मिलकर खेत बिचवाकर एफआर लगा दी है, जिसमें कार्यवाही की मांग की है। ग्राम कमालपुर थाना मोहम्मदाबाद में तुलाराम ने आवासीय जमीन का बैनामा कराया। वहीं के धनपाल आदि ने गुंडई के बल पर कब्जा कर लिया है। दोषियों पर कार्यवाही की जाये। अजमतपुर तहसील में मिथलेश कुमारी ने प्रधान, सेके्रटरी व लेखपाल की मिलीभगत से अवैध रुप से सचिवालय बना लिया है, कानूनी कार्यवाही की मांग की गई। ग्राम भाऊपुर में पैमाइश कराने की मांग की गई। जिले में मच्छरों का प्रकोप है दवाई का छिड़काव किया जाये। सरकारी अस्पालों की स्वास्थ्य व्यवस्था ठीक की जाये। डाक्टर बाहर की दवाई न लिखे। गंगापार बाढ़ ग्रस्त किसानों को सामग्री न बांटने वाले कर्मचारियों पर कार्यवाही हो। आवारा पशु फसलों का नुकसान कर रहे है उसे रोंका जाये और गौशाला भेजा जाये। सरकारी स्कूलों में बच्चों को मिलने वाला खाना की साफ-सफाई के आदेश दिये जाये। बाढ़ ग्रस्त इलाकों में गंगा की सफाई के आलावा राहत सामग्री बांटी जाये और फसलों के नुकसान का मुआवजा दिलाया जाये आदि मांगों को लेकर किसान यूनियन ने ज्ञापन सौंपा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *