
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। विकास खंड कार्यालय पर मंगलवार को कृषि गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें कृषि वैज्ञानिक बी0के0 शर्मा द्वारा किसानों को मोटे अनाज के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने किसानों से कहा कि खेत पर ज्यादा उर्वरक का प्रयोग ना करें। जिससे खेत बंजर हो सकते हैं और खेत पर मक्का बाजार सरसों जैसे अनाजों की बुवाई करें।
कम लागत में अच्छा मुनाफा किसानों को मिलेगा। उन्होंने जैविक खाद खेत में प्रयोग करने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया। वहीं संभागीय प्रचार अधिकारी कृषि विभाग सतीश कुमार द्वारा विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में किसानों को जानकारी दी गई। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह ने मृदा परीक्षण के बारे किसानों को जानकारी दी। इस मौके पर नवाबगंज नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल राजपूत ने भी किसानों को सरकार द्वारा चलाई जा रहीं सरकारी सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर हरिनंदन सिंह चतुर्वेदी, संदीप कुमार, चंद्रपाल सिंह, प्रदीप यादव, महावीर राठौड,़ देशराज सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
