ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे को लेकर फर्रुखाबाद विकास मंच ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। चौक पर ग्रीनफील्ड कॉरिडोर एक्सप्रेसवे के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अभियान से लगभग 4000 लोगों ने अपने हस्ताक्षर करके ग्रीनफील्ड कॉरिडोर एक्सप्रेसवे फर्रुखाबाद से होकर निकले इसके लिए अपना समर्थन दिया। अभियान सांयकाल 7 बजे तक चलता रहा। महिलाओं एव युवतियों के साथ-साथ समाज के विभिन्न वर्ग एवं सम्प्रदाय के लोगों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। इस अभियान मे शामिल होने वाले सभी लोगों के दिल में एक ही कसक थी कि हमारे जनपद के जनप्रतिनिधि विल्कुल नकारा है। किसी का कोई भी ध्यान विकास के लिए नहीं है। आज आसपास के सारे जनपद फर्रुखाबाद से विकास के मामले मे बहुत आगे निकल गए है और हम लगातार पिछड़ते चले जा रहे हैं। फर्रुखाबाद विकास मंच के जिलाध्यक्ष भईयन मिश्रा के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान हुआ। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से गंगा एक्सप्रेसवे समय हमारे जनप्रतिनिधि जनता की आंखों में धूल झोंकते रहे, वैसा ही काम अब ग्रीनफील्ड कॉरिडोर एक्सप्रेसवे के लिए किया जा रहा है। यदि सांसद को 100 प्रतिशत विश्वास है कि यह फर्रुखाबाद से होकर ही जायेगा तो इसकी लिखित में घोषणा करें। इस मौके पर विमलेश मिश्रा, रमेश त्रिपाठी, स्वदेश दुबे, अनिल श्रीवास्तव, अंकुर श्रीवास्तव, आलोक मिश्रा, अतुल शंकर दुबे, कोमल पाण्डेय, क्रांति पाठक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *