

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। ६६वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के द्वारा पुरस्कार वितरण व रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ। संयोजक प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह ने पुलिस अधीक्षक को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। पुलिस अधीक्षक के सामने ४ङ्ग १०० मीटर सीनियर बालक व बालिका वर्ग की रिले रेस सम्पन्न हुई। बालक वर्ग में फर्रुखाबाद जोन प्रथम, कायमगंज जोन द्वितीय, फतेहगढ़ जोन तृतीय रहा। बालिका वर्ग में फतेहगढ़ जोन प्रथम, कायमगंज द्वितीय व फर्रुखाबाद जोन तृतीय रहा। पुलिस अधीक्षक ने सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र व ट्राफी देकर उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का समापन झण्डारोहण व राष्ट्रगान के साथ हुआ। कार्यक्रम अध्यक्ष जिला विद्यालय निरीक्षक नरेन्द्र पाल सिंह ने प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं के अलावा विद्यालयों के शारीरिक शिक्षकों के लिए ३० सितम्बर शनिवार के लिए अवकाश घोषित किया। विशिष्ट अतिथि आरआई अविचल पाण्डेय के सहयोगों की प्रशंसा की गई। इस अवसर पर जिला क्रीड़ा प्रभारी रामतीर्थ अग्निहोत्री, सह संयोजक प्रधानाचार्य सुमन त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष प्रधानाचार्य संतोष कुमार त्रिपाठी, प्रधानाचार्य डा0 बृजभूषण सिंह, संतोष तिवारी, अजय पाल सिंह, विश्व मोहिनी पाण्डेय, ऐस्तर रोज दयाल, इंदू मिश्रा, दीपिका राजपूत, रामकिशोर मिश्रा, शिक्षक नेता महिपाल सिंह, प्रवेश रत्न शाक्य, यादवेन्द्र परिहार, राममुरारी शुक्ला, विनीत चौहान, धर्मेन्द्र रघुवंशी, राजेश निराला, निशीत सक्सेना, प्रवक्ता विजेन्द्र मथुरिया, प्रवक्ता देवेन्द्र कुमार, प्रवक्ता ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी, प्रवक्ता प्रदीप जायसवाल, सुधीर पाल, इंद्रा राठौर के अलावा व्यायाम शिक्षक सतेन्द्र सिंह, देवेन्द्र कुमार, राहुल यादव, सुनील कुमार पाल, सुब्रत शाक्य, केशव कुमार गंगवार, अर्जुन प्रताप सिंह, आरती यादव, नेहा भारद्वाज, रीतू मिश्रा, अतुल दास, शुभम मौर्य, रजनीश शिवा आदि लोगों ने निर्णायक मण्डल की भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन डा0 यशवंत सिंह ने किया।
