पेंट व्यापारी पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बीती रात पेंट व्यापारी के पुत्र के ऊपर धारदार हथियार से हमला किया गया। जिससे वह बुरी गम्भीर रुप से घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।
जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली के मोहल्ला छपट्टी निवासी पंकज जैन की नाला मछरटटा पर पेंट की दुकान है। उन्होंने बताया कि उनका 18 वर्षीय पुत्र आदर्श जैन बीती रात घर से निकला। वह रात 10.30 बजे घायल हालत में बजरिया निवासी अपने दोस्त प्रतीक के साथ लहुलुहान हालत में घर आया। आदर्श के पेट में धारदार हथियार से हमला किया गया था। उसे गंभीर हालत में डा0 हरिदत्त द्विवेदी के अस्पताल में भर्ती किया गया। शहर कोतवाल जेपी शर्मा व अपर पुलिस अधीक्षक डा0 संजय सिंह ने मौके पर आकर जानकारी की। कोतवाल जेपी शर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जाँच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *