क्रास कंट्री दौड़ व साइकिल रेस के साथ फतेहगढ़ महोत्सव का हुआ आगाज

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। स्व0 ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम फतेहगढ़ में क्रास कंट्री दौड़ एवं साइकिल रेस के साथ फतेहगढ़ महोत्सव का आगाज हुआ। दो दर्जन से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया। मुख्य अतिथि बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जवाहर सिंह गंगवार ने हरी झण्डी दिखाकर क्रास कंट्री दौड़ का शुभारम्भ किया। साइकिल रेस में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को समाजसेवी सपा नेता मोहम्मद युनूस अंसारी ने झण्डी दिखाकर साइकिल रेस का शुभारम्भ किया। छात्र वर्ग में विनीत कुमार प्रथम, हारुन द्वितीय, कैप्टन राजपूत तृतीय स्थान पर रहे। साइकिल रेस में छात्रा मोनिका राठौर प्रथम, लरी राठौर द्वितीय, संजेल यादव तृतीय स्थान पर रही। प्रतिभाग करने वाले छात्र सौरभ यादव, आर्यन राजपूत, समीम अंसारी, वर्धन दीक्षित, अंकित सिंह, विकास राजपूत, प्रशांत यादव, विपिन कुमार, सचिन, अमित राजपूत, सौरभ, निखिल आदि छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर रिजवान अहमद ताज, युनूस अंसारी, जवाहर सिंह गंगवार, राजीव बाजपेयी, राघवेन्द्र सिंह रामू, मनोज कुमार, सानू शुक्ला, राहुल परमार, ओमप्रकाश चौटाला, हाजी अल्लादीन, मजहर मोहम्मद खां, इफ्तकार अहमद खां, मोहम्मद असलम के अलावा स्टेडियम कोच योगेश शुक्ला, सत्यम मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *