फतेहगढ़ कोतवाल स्वदेश कुमार बने थाना राजेपुर प्रभारी निरीक्षक

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। फतेहगढ़ कोतवाली के स्वदेश कुमार को थाना राजेपुर का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।

फतेहगढ़ थाने के अपराध निरीक्षक सुदेश कुमार को राजेपुर थाने में प्रभारी निरीक्षक के पद पर स्थानांतरण हो गया है। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने उनका तबादला किया है। जनपद फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ थाने में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। थाना अध्यक्ष रणविजय सिंह ने सुदेश कुमार व राजकुमार को माला पहनाकर मिठाई खिलाई। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। थाने के सभी पुलिसकर्मियों व अन्य लोगों ने भी माला पहनाकर उन्हें विदाई दी। दीवान राजकुमार का इटावा के लिए स्थानांतरण हुआ है, थाना अध्यक्ष रणविजय सिंह ने राजकुमार व सुदेश कुमार के कार्यकाल को ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि सभी को इनसे सीख लेनी चाहिए। कार्यक्रम में क्राइम इंस्पेक्टर तेज सिंह, दीवान विनोद कुमार, दीवान नीरज कुमार,दीवान देवेंद्र जादौन, दीवान विपिन बिहारी,शुभम,और दीवान रामसरन यादव महिला पुलिस कर्मी कोमल, सारथी, रजनी आदि लोग भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *