भारत्तोलन में फतेहगढ़ पुरुष टीम का रहा दबदबा, कबड्डी में कानपुर प्रथम

27वीं अन्तर्जनपदीय कानपुर जोन पुलिस प्रतियोगिता का समापन
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। 27वीं अंतर्जनपदीय कानपुर जोन कानपुर पुलिस महिला/पुरुष कुश्ती, क्लस्टर, (कुश्ती, कबड्डी, भारत्तोलन, बॉक्सिंग, आर्म रेसलिंग, बॉडी बिल्डिंग, पावरलिफ्टिंग) तीन दिवसीय प्रतियोगिता 20२३ का समापन फतेहगढ़ स्थित स्व0 ब्रह्मदत्त स्टेडियम में सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता के मुख्यअतिथि पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता में जोन के जनपद कमिश्नरेट कानपुर नगर, कानपुर देहात, औरैया, इटावा, कन्नौज, फतेहगढ़, झांसी, ललितपुर, जालौन की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में कुल २४६ पुरुष/महिला खिलाडिय़ों ने भाग लिया। जिसमें मुक्केबाजी प्रतियोगिता जनपद जालौन के पुरुष खिलाडिय़ों ने अपने वर्ग में कुल ५३ अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पाकर चल बैजंती प्राप्त की एवं जनपद कानपुर नगर के महिला खिलाडिय़ों ने अपने वर्ग में कुल ५२ अंक लाकर प्रथम स्थान की चल बैजन्ती प्राप्त की। कुश्ती प्रतियोगिता में जनपद इटावा के पुरुष खिलाडिय़ों ने अपने वर्ग में कुल ४३ अंक लाकर प्रथम स्थान की चल बैजन्ती प्राप्त की। जनपद कानपुर नगर के महिला खिलाडिय़ों ने अपने वर्ग में ५९ अंक लाकर प्रथम स्थान की चल बैजन्ती प्राप्त की। भारोत्तलन में जनपद फतेहगढ़ के पुरुष खिलाडिय़ों ने अपने वर्ग में ७२ अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान की चल बैजन्ती प्राप्त की। जनपद कानपुर नगर के महिला खिलाडिय़ों ने अपने वर्ग में कुल ७८ अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान की चल बैजन्ती प्राप्त की। पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में फतेहगढ़ के पुरुष खिलाडिय़ों ने अपने वर्ग में ६५ अंक प्राप्त प्रथम स्थान की चल बैजन्ती प्राप्त की। जनपद कानपुर के महिला खिलाडिय़ों ने अपने वर्ग में कुल १०२ अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान की चल बैजन्ती प्राप्त की। बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में फतेहगढ़ के पुरुष खिलाडिय़ों ने अपने वर्ग में कुल ३४ अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान की चल बैजन्ती प्राप्त की। कबड्डी प्रतियोगिता में जनपद कानपुर नगर के पुरुष खिलाडिय़ों ने जनपद फतेहगढ़ को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त कर चल बैजन्ती प्राप्त की। साथ ही जनपद कानपुर नगर की महिला कबड्डी खिलाडिय़ों ने जनपद कन्नौज को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त कर चल बैजन्ती प्राप्त की। जोन टीम हेतु चयन समिति द्वारा प्रदर्शन के आधार पर खिलाडिय़ों का चयन किया गया है। उ0प्र0पु0 कुश्ती क्लस्टर प्रतियोगित का आयोजन ५ अगस्त से कमिश्नरेट प्रयागराज में किया जायेगा। इस प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों द्वारा प्रदर्शित की गई खेल भावना एवं अनुशासन अच्छा रहा। प्रतियोगिता में टीमों की आवासीय व्यवस्था पुलिस लाइन प्रांगण में की गई। एसपी ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले समस्त टीम मैनेजर/कैप्टन एवं खिलाडिय़ों का आभार व्यक्त किया। निर्णायक मण्डल में जिला क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर सिंह, प्रताप सिंह गंगवार, संजीव कटियार, अब्दुल हमीद पीटीआई, पंकज यादव, अरुण यादव, कुलदीप यादव, संजीव द्विवेदी, सुरेन्द्र सिंह, सचिन सिंह, करन कुशवाहा, कुलदीप शर्मा, धीरज शाक्य, प्रिया चतुर्वेदी, विकास कटियार, आकाश, अरविन्द शर्मा, यशवीर, जगदीश बघेल पीटीआई, दुर्गा देवी, कृष्णकान्त मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *