उद्योग व्यापार मण्डल महिला मोर्चा की फतेहगढ़ नगर कमेटी गठित

नगर अध्यक्ष गीता सोमवंशी व महामंत्री माला चौधरी बनी
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। उद्योग व्यापार मण्डल मिश्रा गुट महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सोनी शुक्ला की अध्यक्षता में दुर्गा कालोनी फतेहगढ़ निवासी ऊषा सोमवंशी के निवास पर बैठक सम्पन्न हुई। साथ ही फतेहगढ़ मण्डल की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। सोनी शुक्ला ने फतेहगढ़ मण्डल नगर अध्यक्ष गीता सोमवंशी को बनाया और महामंत्री की जिम्मेदारी माला चौधरी को सौंपी। प्रवक्ता रमला राठौर को बनाया गया। संरक्षक बिटाना चौहान बनी। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस मौके पर जिला महामंत्री हेमलता मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष नेहा मिश्रा, रेनू कठेरिया, नीलम राठौर, गायत्री वर्मा, ऊषा सोमवंशी, बीनू भदौरिया को महिला मोर्चा व्यापार मण्डल में शामिल किया गया और मनोनयन पत्र वितरित किये गये। सोनी शुक्ला ने कहा कि सभी बहनें व्यापार मण्डल के कार्यक्रमों में शामिल होकर संगठन को मजबूत करेगी। किसी बहन पदाधिकारी का उत्पीडऩ हुआ तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और व्यापार मण्डल हमेशा उनके साथ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *