फतेहगढ़ व्यापार मण्डल महिला मोर्चा की बीनू भदौरिया बनी नगर अध्यक्ष

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। उद्योग व्यापार मण्डल मिश्रा गुट महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सोनी शुक्ला ने फतेहगढ़ व्यापार मण्डल का बीनू भदौरिया को नगर अध्यक्ष मनोनीत किया है। जिलाध्यक्ष सोनी शुक्ला की अध्यक्षता में मंगलवार को बैठक सम्पन्न हुई। सोनी शुक्ला ने गीता सिंह को पदमुक्त करते हुए उनके स्थान पर बीनू भदौरियों को नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा फतेहगढ़ का बनाया है। विनीता पाल को कोषाध्यक्ष व मेघा सक्सेना को वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं ऊषा राजपूत को फतेहगढ़ नगर उपाध्यक्ष घोषित किया है। सोनी शुक्ला ने कहा कि संगठन का विस्तार किया जा रहा है। जिसमें काम करने वाली ही महिलाओं को जोड़ा जायेगा। जो महिलायें संगठन के लिए कार्य नहीं करेगी उन्हें पदमुक्त किया जायेगा। मेरे लिए संगठन सर्वोपरि है। फतेहगढ़ महिला मोर्चा की पूर्व नगर अध्यक्ष गीता सिंह ने अभी तक अपनी कमेटी घोषित नहीं की थी। साथ ही एक दूसरे के ऊपर टीका टिप्पणी हो रही थी। जिसके चलते निर्णय लिया गया और गीता सिंह को बाहर का रास्ता दिखाया गया और उनकी जगह नवीन पदाधिकारी को दायित्व सौंपा गया। इस मौके पर लवली सिंह सोमवंशी आदि मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *