फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। रखा दरगाह हजरत सैय्यद पहलवान शाह रहमत अली चिश्ती साबरी व दरगाह हजरत हाजी बाबा खुदाबक्श (रखा वाले बाबा) पर सोमवार को सालाना उर्स और फातहा का आयोजन अकीदतमंदों की मौजूदगी में धूमधाम से सम्पन्न हुआ। इस मौके पर सज्जादानशीन हजरत सूफी खुदादीन चिश्ती साबरी की उर्स शरीफ व सालाना फहता कब्बाली कार्यक्रम धूमधाम से हुआ। कार्यक्रम सज्जादा नशीन मियां अब्दुल हक चिश्ती की सरपरस्ती में सभी कार्यक्रम आयोजित किए गए सुबह गुस्ल और चादरपोशी के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। दोपहर में आयोजित कव्वाली में मशहूर कव्वाल कमालुद्दीन ने महफिल-ए-शमा सजाई। वहीं फातहाखानी में डॉ0 माजिद ने कलाम पेश किया। इसके बाद हाफिज आरिफ बहाफिक ने तिलावत कर महफिल को रूहानी रंग में रंग दिया। असर की नमाज के बाद कुल शरीफ का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत कर अमन, चैन और खुशहाली की दुआएं मांगीं। इस मौके पर दरगाह के गुम्बद पर कलश व चांद की तामीर भी कराई गई। कार्यक्रम में नायब सज्जादानशीन खुशहाल वरी, विकास यादव, संतोषचंद्रा, रामदास, ताजुद्दीन, गोपाल, रवि यादव, आनन्द, अहमद मंसूरी, तालिब, रौनक, विपुल गुप्ता, अली हसन, बाबू, ब्रह्मानंद, दिलीप गौतम आदि मौजूद रहे।
रखा दरगाह पर सालाना फातहा व उर्स, कव्वाली और कुल शरीफ का हुआ आयोजन
