अज्ञात वाहन की टक्कर से पिता की मौत, पुत्र घायल

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। अज्ञात वाहन की टक्कर से पिता-पुत्र घायल हो गये। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पिता की मौत हो गयी। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव हईपुर निवासी प्रमोद कुमार पुत्र अजय पाल ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया उनके पिता अजय पाल कल भाई के साथ फर्रुखाबाद बाजार करने गए थे। वहां से वापस आते समय रात में लगभग 10.30 बजे पिता लघु शंका करने के लिए बाइक रोकी। लघुशंका करते समय किसी अज्ञात वाहन ने उनके टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें लोहिया अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सुबह डेड बॉडी लेकर परिजन घर पर आए। पुलिस को फौती सूचना देकर पोस्टमार्टम की मांग की। सूचना पाकर थाना अध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा, हलका इंचार्ज दरोगा गिरीश चंद्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पंचनामा की कारवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पत्नी सावित्री व छह पुत्र प्रमोद, ऋषि, अनिकेत, अमित उर्फ पंचम, दीपू, राजन का रो-रोकर बुरा हाल है। सावित्री ने बताया कि पति व पुत्र सभी लोग मजदूर करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *