ठेकेदार पर पुत्र के साथ अनहोनी कर देने की पिता ने जतायी आशंका

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। ठेकेदार पर पुत्र के साथ अनहोनी की आशंका जताकर पिता ने थाना मऊदरवाजा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की गुहार लगायी।
थाना मऊदरवाजा के ग्राम नेकपुर खुर्द निवासी नंदराम पुत्र स्वर्गीय सुंदरलाल ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में दर्शाया कि उसका पुत्र 30 वर्षीय राज्यपाल जिस गांव के टिंकू शाक्य व सनी शाक्य दो वर्ष पूर्व काम करने के लिए चेन्नई ले गये थे। यह लोग ठेकेदारी करते हैं। मेरे पुत्र को यह दोनों लोग परेशान करते व मजदूरी का मिलने वाला पैसा भी ले लेते हैं और उसे घर भी नहीं आने दे रहे थे। 11 सितंबर को समय लगभग 11 बजे रात्रि के टिंकू शाक्यने फोन कर बताया कि तुम्हारे लडक़े का एक्सीडेंट हो गया है। जब मैं उन्हें कई बार फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठाया। मृत्यु की सूचना मिलने से हम सब लोग परेशान हो गए। मैंने उनसे कहा कि पुत्र के शव को यहां ले आओ तो कहने लगे कि मैं अपना काम देखूं कि तुम्हारे पुत्र को शव को लेकर आऊं। मैंने अपने रिश्तेदार गोविंद व राजकुमार को सूचना दी। जब वह लोग गए तो टिंकू व सनी वहां नहीं मिले। काफी तलाश किया न तो उन लोगों ने फोन उठाया। जब टिंकू व सनी के परिवार वालों से बात की और बात कराने को कहा तो मना कर दिया। पीडि़त पिता ने ठेकेदारी करने वाले दोनों युवकों पर अपने पुत्र के साथ कोई अनहोनी कर देने की आशंका जताते हुए कार्यवाही करने की गुहार लगायी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *