संकिसा, समृद्धि न्यूज। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दहेज हत्या के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके पुत्र को पहले ही पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
जानकारी के अनुसार दिनांक 26 अक्टूबर को वादी रामशंकर पुत्र प्यारेलाल मिश्रा निवासी ग्राम बिल्हा, थाना कम्पिल जनपद फर्रुखाबाद द्वारा थाना मेरापुर पर अभियुक्तों द्वारा वादी की भतीजे से अतिरिक्त दहेज की मांग कर प्रताडि़त करना व हत्या कर देने के संबंध में तहरीर दी गयी थी। तहरीर के आधार पर थाना मेरापुर पुलिस ने मु0अ0सं0 १४६/२०२५ धारा-८५/८०(२) बीएनएस व ३/४ डी.पी.एक्ट के तहत मुकदमा अभियुक्त प्रदीप आदि ०५ नफर के विरुद्ध दर्ज किया था। पुलिस ने बुधवार को मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव चंदुईया निवासी ससुर प्रदीप पुत्र राम गुलाम त्रिवेदी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। गौरतलब है कि इसमें मृतिका का पति विष्णु त्रिवेदी पूर्व में ही गिरफ्तार हो चुका है।
दहेज हत्या के मामले में ससुर गिरफ्तार
