फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दोनों मुख्य मार्ग के रास्ते कटने व जलभराव की समस्या से अवगत कराया।
जानकारी के अनुसार सोमवार को ब्लाक कमालगंज क्षेत्र के ग्राम नगला खेम रेंगाई के लगभग दो दर्जन ग्राम के निवासियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर दिए गए ज्ञापन में बताया की अत्यधिक बारिश के कारण मेरे गांव के दोनों मुख्य मार्ग का रास्ता कट गया है। जिससे बच्चे स्कूल नहीं जा पा रह है। वहीं मंदिर मस्जिद भी गिरने की कगार पर पहुंच गये हैं। जिससे कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती है। जिसको लेकर ग्रामवासी काफी भयभीत हैं। पानी के भराव व कटान से कई मकान भी गिरने की कगार पर खड़े हैं। पिछले वर्ष सिंचाई विभाग द्वारा पानी को गांव के रास्ते पर भराव रोकने का कार्य दिया गया था। परन्तु सिंचाई विभाग द्वारा खानापूर्ति कर दी गयी। जिस कारण इस वर्ष भी गांव में पानी भरा हुआ है।
जलभराव व कटान से भयभीत ग्रामीण पहुंचे डीएम की चौखट पर
