देवर की अश्लील हरकतों से तंग गर्भवती महिला ने फांसी लगाकर दी जान

अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। थाना अमृतपुर के अंतर्गत ग्राम गुडेरा निवासी अजीत कुमार उर्फ भूरे की 29 वर्ष की पत्नी पूनम ने आज रात फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक्का के पति अजीत कुमार ने सूचना अपनी ससुराल को दी। सूचना मिलते ही मृतक के पिता मेंबर पाल सिंह निवासी कनारी बाक थाना अल्लाहगंज जिला शाहजहांपुर पुत्री के घर परिवार सहित पहुंचे। उन्होंने अमृतपुर थाने पहुंचकर पुलिस को बताया कि मेरी पुत्री के साथ देवर इंद्रजीत ने सोते समय गलत कार्य किया। जिसका विरोध करने पर मारपीट की। ननद रानी बचाने गई, तो उसके साथ भी मारपीट कर दी। पुत्री ने हमें फोन से सूचना दी। इससे नाराज देवर इंद्रजीत, सास मुन्नी देवी ने मेरी पुत्री के गले में कपड़ा कसकर उसकी हत्या कर दी। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष मीनेश पचौरी और फील्ड यूनिट ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। उप निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने शव का पंचनामा भरकर डाक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया। मृतक के पिता मेंबर पाल सिंह ने बताया कि हमारी 9 संतानों में यह बेटी चौथे स्थान की थी। वर्ष 2013 में इसकी शादी की थी। जिससे दो बेटिया दिव्यांशी (6), अंजलि (2) वर्ष है। तीसरा बच्चा पेट में पल रहा था। सूचना पर पहुंचे भाई रत्नेश, विपनेश, उपदेश, प्रवेश का रो-रोकर बुरा हाल था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *