उन्नाव , समृद्धि न्यूज। गंगाघाट कोतवाली श्रेत्र के मोहल्ला सर्वोदय नगर निवासी मीनू सिंह 35 वर्ष पत्नी स्व: रज्जन सिंह ने घरेलू कलह के चलते फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पड़ोसियों ने बताया की मृतका के पति स्व.रज्जन सिंह की लगभग 5 वर्ष पहले मौत हो चुकी है।मृतका अपने दो बच्चे 15 वर्षीय ओम सिंह व 8 वर्षीय बेटी लवी सिंह के साथ मृतका अपनी ससुराल में रहकर बच्चों का भरन पोषण कर रही थी आज दोपहर घरेलू कलह के चलते उसने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लीं। मोहल्ले वालों की सूचना पर पंहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
