फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मण्डल की नगर कमेटी घोषित

 पदाधिकारियों का पटुका व माला पहनाकर हुआ स्वागत
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मण्डल की बैठक सेठ गली जोगराज स्थित एक रेस्टोरेंट पर सम्पन्न हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा ने की। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मण्डल के नगर अध्यक्ष अजय महरोत्रा ने नगर कमेटी का विस्तार किया। उन्होंने ने अपनी नगर कमेटी में उपाध्यक्ष मुकेश दीक्षित, सुंदर सिंधी, श्याम गुप्ता, कमल बाजपेयी व वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि चौहान को बनाया। नगर महामंत्री राजू भारद्वाज बने। कोषाध्यक्ष नीरज गुप्ता व आशीष अग्रवाल को बनाया। गौरव मिश्रा सलाहकार बने। मंत्री हरकिशन गवरानी बने। कुलभूषण श्रीवास्तव को साहबगंज चौराहा का अध्यक्ष, कार्तिकेय तिवारी को सेठ गली अध्यक्ष बनाया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा, जिला महामंत्री विमलेश मिश्रा व अनूप गुप्ता, जिला प्रवक्ता लाखन सिंह एवं नगर अध्यक्ष अजय महरोत्रा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया। इस मौके पर संरक्षक चन्द्रप्रकाश दीक्षित, मकशूर अंसारी, संजू नेता, मनोज दीक्षित, प्रभात कुमार शाक्य, सुशील कुमार गिहार, पवन गुप्ता, योगेश गुप्ता, संजीव तिवारी, अमित मिश्रा, देवेश सक्सेना, आशीष पाल, संजीव वर्मा, अशोक यादव, दीपक, शरद गुप्ता, संजय गुप्ता, मुकेश दीक्षित, अनुभव सारस्वत, कमल बाजपेयी, विजय वर्मा, गुरुदेव राजपूत, राजवीर राजपूत, उमेश चन्द्र, कौशल, विशाल रस्तोगी, धर्मेन्द्र यादव, संजीव यादव, श्याम जी, अभिषेक बाजपेयी, गोपाल सिंह राठौर, अर्पित अग्निहोत्री आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *