साथी कर्मचारियों ने पीडि़त के कमरे का ताला तोडक़र पार किये 50 हजार

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। कोतवाली क्षेत्र के गाँव पचरोली निवासी गौतम सिंह पुत्र खजानेलाल ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कहा है कि वह नंदावेल थाना तिनाली जिला गुटूर आंध्र प्रदेश में गोलगप्पे बेचने का काम करता है। दिनांक १२ मई को पीडि़त के साथ काम करने वाले गॉव के ही आदेश पुत्र राम भरोसे, सूरजपाल पुत्र कल्यान सिंह ने पीडि़त के कमरे का ताला तोडक़र पीडि़त के बैग में से 50,000 हजार रुपये की नकदी चुरा ली और गॉव कायमगंज पचरोली चले आये। उसके बाद पीडि़त भी अपने गाँव पचरोली आ गया। गॉव आने के बाद पीडि़त ने उक्त लोगों से अपने पचास हजार रुपये मांगे, तो उक्त लोग पीडि़त को गालियां देने लगे। जब पीडि़त ने विरोध किया, तो उक्त लोगों ने पीडि़त के साथ घर में घुसकर मारपीट की। शोर शराबे की आवाज से पीडि़त के पिता खजाने लाल आ गये। जिन्होंने पीडि़त को बचाया। उक्त लोगों ने पीडि़त को धमकी दी और कहा कि हम लोगों ने ही तेरे बेग से 50,000 हजार रुपये चोरी किये थे। तुझे एक भी रुपया नहीं मिलेगा और अगर कहीं थाने में शिकायत की तो तुझे जान से मार दूँगा। जब पीडि़त ने आदेश के पिता राम भरोसे से अपने रुपये दिलाने को कहा, तो उक्त राम भरोसे व उसकी पुत्री ज्ञान देवी ने पीडि़त को धमकी दी कि तुझे एक भी रुपया नहीं मिलेगा और दोबारा माँगने आया तो तुझ पर बलात्कार का केस लगाकार जेल भिजवा देंगे। उक्त लोग पीडि़त के साथ भविष्य में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित कर सकते हैं।

दबंगों बिक्री की गयी भूमि से 5 फीट अधिक कब्जा की

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। नवाबगंज थाना अंतर्गत ग्राम सिरमौर बांगर निवासी गिरीशचंद्र पुत्र करण सिंह ने थाना पुलिस को लिखित तहरीर देकर बताया कि मैंने चार डिसमिल भूमि राजू पुत्र रमन निवासी भोलेपुर को आज से लगभग 30 वर्ष पहले बेची थी। उन्होंने मेरी 5 फीट जगह अधिक कब्जा कर ली। ना तो मेरे पैसे दे रहे हैं और ना मेरी जगह छोड़ रहे हैं। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई करने को कहा है।

दबंग मेरी ही जमीन पर नहीं करने दे रहे कब्जा

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। नवाबगंज थाना अंतर्गत ग्राम बलीपुर निवासी गजराज सिंह पुत्र चेतराम ने थाना पुलिस को लिखित तहरीर दी। जिसमें बताया मेरे गांव में खेत है। जिसकी पैमाइश 8 फरवरी 2024 को लेखपाल, कानूनगो एवं पुलिस बल के द्वारा कराई गई थी, लेकिन विपक्षीगणों द्वारा पैमाइश के निशान बिगाड़ दिए गए थे। बार-बार मारपीट की धमकी देते हैं। मेरी ही जमीन पर कब्जा नहीं करने दे रहे हैं।

अनुबंधित बस की टक्कर से दंपति घायल

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। शमशाबाद थाना अंतर्गत ग्राम नगला सेठ निवासी वरुण कुमार पुत्र मानसिंह अपनी मोटरसाइकिल द्वारा फैजाबाद से फर्रुखाबाद जा रहे थे। शुकरुल्लापुर ओवर ब्रिज पर फर्रुखाबाद डिपो से अनुबंधित बस द्वारा जबरदस्त टक्कर मारने पर वरुण कुमार पुत्र मानसिंह एवं ललिता देवी पत्नी वरुण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरौन में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर राम मनोहर लोहिया अस्पताल रेफर किया गया। वहां पर भी सुधार न होने पर आगरा के लिए रेफर कर दिया गया। जहां दोनों का उपचार जारी है।

सडक़ के किनारे पड़ा मिला शव

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। घर से निकले मजदूर का शव सडक़ किनारे पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को लोहिया अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया। उसकी शिनाख्त मृतक के पुत्र ने की। कोतवाली मोहम्मदाबाद के ग्राम रामनगर कुड़रिया निवासी 50 वर्षीय विनोद राजपूत पुत्र चन्द्रबाबू हाल में थाना मऊदरवाजा के नगला खैरबंद में रह रहा था। बीती रात उसका शव ग्राम गढिय़ा ढिलावल रेलवे अंडरपास के किनारे लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। मौके पर उसकी शिनाख्त नहीं हुई। रविवार को मृतक के पुत्र बलबंत राजपूत ने पिता विनोद के रूप में शिनाख्त की। उसकी पत्नी सोनकली आदि का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया की किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से उसकी मौत हुई है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

दुकान के बाहर पड़ा मिला मूकबधिर का शव

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मूकबधिर का शव उसकी दुकान के बाहर सडक़ किनारे पड़ा मिला। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर जाँच की। परिजनों ने कानूनी कार्यवाही करने से इंकार कर दिया। परिजन शव लेकर घर चले गये। थाना कादरी गेट के मोहल्ला शांतिनगर निवासी 25 वर्षीय सनी पुत्र विजेंद्र कुशवाह बोल नहीं पाता था। वह शराब पीने का आदी था। वह कादरीगेट पांचाल घाट मार्ग पर सडक़ किनारे जनरल स्टोर का खोखा चलाता था। रविवार को उसका शव दुकान के बाहर पड़ा मिला। परिजन शव लेकर घर चले गये।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *