Headlines

महिला किसान नेता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। किसान यूनियन महिला मोर्चा की अध्यक्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी।
जानकारी के अनुसार फतेहगढ़ कोतवाली के क्षेत्र कर्नलगंज छावनी क्षेत्र निवासी विजय प्रताप चौहान की पत्नी साधना चौहान जो कि किसान यूनियन महिला मण्डल मोर्चा की अध्यक्ष बतायी गई। थाना कमालगंज के ग्राम बहवलापुर स्थित अपने मायके में रह रही थी। मंगलवार को अचानक परिजनों के अनुसार तबियत खराब होने पर उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में मौत हो गयी। उनका बीते २५ वर्ष पूर्व विजय प्रताप चौहान के साथ विवाह हुआ था। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका के पुत्र राहुल, गोलू, आकाश, सौरव, मनू व पुत्री मिठी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका के भाई अवनीश चौहान ने बताया कि बहन की तबियत खराब होने पर उसे उपचार के लिए ले जा रहे थे, तभी उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार साधना चौहान का चेहरा पूरी तरह नीला हो गया था ऐसा बताया जा रहा है। मौत के कारणों का पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर पता चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *