उर्वरक दुकानों पर छापा, 5 लाइसेंस निलम्बित

इस सप्ताह मिल रही 15556 बैग यूरिया एवं 47600 बैग एनपीके
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जनपद में आलू की आगामी फसल की बुवाई को देखते हुए डीएम के प्रयास से शासन द्वारा लगातार रैक से उर्वरकों की आपूर्ति जनपद में हो रही है। डीएम के निर्देश पर कृषि/सहकारिता एवं प्रशासनिक अधिकारियों की टीम क्षेत्रों में लगातार दौरा कर रही है। जिला कृषि अधिकारी बी0के0 सिह ने बताया कि कायमगंज इफको केन्द्र पर किसानों की ज्याद भीड़ की जानकारी मिलने पर मौके पर जाकर किसानों को उर्वरक का वितरण कराया गया एवं जिला प्रबन्धक इफको को फोन कर शाम को ही एन0पी0के0 की 400 बोरी केन्द्र पर अतिरिक्त प्रेषित करा दी गयी है। अभी तक जनपद में यूरिया 54810 मै0टन उपलब्ध हुई, जिसमें से 44463 मै0टन का वितरण कृषकों की किया गया है। डी0ए0पी0 13514 मै0टन प्राप्त हुई, जिसमें से 6064 मै टन का वितरण कराया गया है। एन0पी0के0 14093 मै0टन में 2852 मै0टन का वितरण कृषकों को कराया जा चुका है। शमसाबाद एवं अन्य समितियों पर उर्वरकों की तुरन्त आपूर्ति हेतु डीएम द्वारा प्रभारी पी0सी0एफ को बुलाकर निर्देशित किया गया है। जिला कृषि अधिकारी ने भी 26 अगस्त को कम्पिल, कायमगंज एवं स्पोहारा के दूरस्थ क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थिति की जानकारी की। स्पोहारा की बहबलपुर समिति पर तत्काल उर्वरक आपूर्ति हेतु जिला कृषि अधिकारी द्वारा पीसीएफ को कहा गया है। जिसकी आपूर्ति करायी जा रही है। स्पोहारा एवं रौकरी में छापे के दौरान दुकान बंद कर गायब होने एवं समुचित अभिलेख न दिखाने के कारण पांच विके्रताओं का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया। मै0 प्रिंस खाद एवं बीज भण्डार, रौकरी- निरीक्षण के समय दुकान बंद कर गायब, ईशू कृषि सेवा केन्द्र रौकरी निरीक्षण के समय दुकान बंद कर गायब, मै0 पंकज खाद भण्डार सिवारा निरीक्षण के समय दुकान बंद कर गायब, मै0 दिव्यांश खाद भण्डार सिवारा निरीक्षण के समय दुकान बंद कर गायब, मै0 कृष्णा खाद एवं बीज भण्डार सिवारा निरीक्षण के समय दुकान बंद कर गायब होने पर कार्यवाही की गई है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जनपद में पर्याप्त मात्रा में सभी उर्वरक उपलब्ध है एवं उर्वरकों की लगातार आपूर्ति हो रही है। कृषक संस्तुत मात्रा में ही उर्वरकों का प्रयोग करें एवं एक साथ उर्वरक क्रय न कर थोड़ी-थोड़ी मात्रा में कई बार खतौनी एवं आधार दिखाकर उर्वरक प्राप्त करें। उर्वरकों के अधिक मूल्य पर विक्रय एवं किसानों की बिना मर्जी के जबरदस्ती टैगिंग पर लाइसेंस समाप्ति करने के साथ ही विधिक कार्यवाही भी की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *