फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समीर नर्सिंग होम व अल्ट्रासाउंड में अवैध रूप से भू्रणलिंग की जांच के अवैध कारोबार के संदर्भ में मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर जांच कराकर कार्रवाई कराये जाने की मांग की।
थाना कमालगंज के मोहल्ला नई बस्ती मोहनपुर निवासी मोहम्मद दानिश ने महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कल्याण विभाग के अलावा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, स्वास्थ्य प्रमुख सचिव के अलावा जिलाधिकारी व मुख्य चिकित्साधिकारी को भी प्रतिलिपि भेजी है। की गई शिकायत में दर्शाया कि समीर नर्सिंग होम एंड अल्ट्रासाउंड सेंटर जो कमालगंज कानपुर रोड पर स्थित है। उनके अनट्रेंड स्टाफ द्वारा अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालित कर भ्रूणलिंग की जांच कर अवैध रूप से कारोबार किया जा रहा है, जो पूर्ण रूप से गैर कानूनी है। इस संदर्भ में एक व्यक्ति द्वारा वीडियो भी बनाकर दिखाया गया। अस्पताल के संचालक अनवर मिर्जा उर्फ नटवर से जब मैंने कहा कि यह तो गैर कानूनी है और अपराध है तो वह धमकी देने लगा। उसने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मेरा हिसाब किताब है, तुम कुछ नहीं कर पाएगा। पीडि़त इस संदर्भ में जांच कराकर दोषी लोगों के विरुद्ध कार्रवाई कर अवैध कारोबार को बंद कर जाने की मांग की है।
