संदिग्ध परिस्थितियों में लोहिया अस्पताल के आयुष विंग में लगी भीषण आग

फर्रुखाबाद समृद्धि न्यूज़। संदिग्ध परिस्थितियों मे सुबह आयुष विंग के स्टोर रूम में लगी आग ने लिया विकराल रूप आग इतनी तेज थी की स्टोर रूम में रखा फ्रीज फट गया और छत पर लगे चारों पंखे नीचे आ गिरे महिला अस्पताल के सामने, आवासीय परिसर के पास बना आयुष विंग में लगी भीषण आग सीएमएस ने आनन फानन में आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को करी मामले की जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष कादरी गेट राजेश राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर क़ाबू पाने में सफलता पाई आयुष विंग में तैनात होम्योपैथिक के डॉ. रूपेश गुप्ता ने करीब तीन लाख से अधिक के नुकसान का जताया अंदेशा स्टोर रूम में फ्रिज, इनवर्टर समेंत महत्वपूर्ण अभिलेख एवं दवाइयों का भंडारण था। फायर बिग्रेड के दरोगा ने बताया कि आयुष विंग में सभी कमरों में पड़े थे ताले, स्टोर रूम में नहीं था ताला फायर ब्रिगेड के दरोगा के अनुसार अगर ताला बंद होता तो शॉर्ट सर्किट से आग मानी जा सकती थी लेकिन ताला नहीं लगा था तो कई कारण हो सकते हैं लोहिया अस्पताल के आयुष विंग का है मामला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *