चेन्नई: डीजल लेकर जा रही मालगाड़ी में लगी भीषण आग

समृद्धि न्यूज। चेन्नई पोर्ट से डीजल लेकर निकली एक मालगाड़ी में रविवार को थिरुवल्लूर के पास आग लग गई। ट्रेन के चार डिब्बे पटरी से उतर गए और उसी दौरान आग भडक़ उठी। घटना के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड और बचाव दल मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। दरअसल, थिरुवल्लूर के पास एक मालगाड़ी के चार डिब्बों में रविवार सुबह आग लग गई। रेलवे के अनुसार इस मालगाड़ी में डीजल भरा हुआ था और ये मालगाड़ी मनाली से तिरुपति जा रही थी। रविवार सुबह मालगाड़ी के चार कोच आग की चपेट में आ गए, बाकी कोचों को उनसे अलग कर दिया गया है। इस घटना की वजह से चेन्नई से निकलने और चेन्नई की ओर जाने वाली ट्रेनों के यातायात पर असर पड़ा है। फिलहाल रेल लाइन को क्लीयर करने का काम किया जा रहा है।

साउदर्न रेलवे ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि थिरुवल्लूर के पास हुई आग की घटना के चलते सुरक्षा के मद्देनजर ओवरहेड बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई है, इससे ट्रेन संचालन में बदलाव किया गया है, यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले अपडेटेड स्टेटस जरूर चेक कर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *