फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। रायपुर चौकी क्षेत्र में स्थित मोमोज की दुकान में रखा गैस सिलेंडर अचानक लीक हो गया। जिससे दुकान में आग लग गयी। आग लगने से पड़ोसियों में हडक़ंप मच गया। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना के संदर्भ में फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
जानकारी के अनुसार पुठरी मार्ग रायपुर चौकी क्षेत्र में मोमोज की दुकान है। बीती रात गैस सिलेंडर लीक होने पर आग लग गयी। जिससे स्थानीय लोगों में हडक़ंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए फायर बिग्रेड को सूचना दी। चौकी इंचार्ज नरसिंह ने स्थानीय लोगों की मदद से समरसेविल द्वारा आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। आस पास की दुकानों में भी आग लगने से बची, अन्यथा कोई बड़ी घटना घटित हो सकती थी।