मैनपुरी, समृद्धि न्यूज। मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र के जीटी रोड हाईवे पर भीषण सडक़ हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। किशनी थाना क्षेत्र के हीरापुर कैथोलि गांव के रहने वाले दीपक चौहान और उनके परिवार के लोग कार में सवार होकर सभी लोग आगरा से जन्मदिन पार्टी कर छिबरामऊ स्थित घर लौट रहे थे। हादसे के बाद वाहनों की लंबी-लंबी लाइन लगने से एक घंटे तक जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर जाम खुलवाया और आवागमन सुचारू कराया। वहीं घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने बताया कि हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए हैं, ऐसा लग रहा है कि कार दो हिस्सों में बंट गई है। पुलिस ने बताया कि कार में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों में
दीपक (36) वर्ष
पूजा पत्नी दीपक (34) वर्ष
बेटियां आशी (9) वर्ष
आर्या (4) वर्ष
बहन सुजाता (50) वर्ष शामिल हैं।
सीएम ने जताया दुख
वहीं मैनपुरी में हुए सडक़ हादसे में जिस तरह एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई, उसे लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त करते हुए लिखा है कि ये मैनपुरी हादसा अत्यंत दु:खद है। जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घायलों को समुचित उपचार दिलाया जाए।
